विरोध - आत्मालोचन का निमित्त
--------------------------------------
१९५० में बाल दीक्षा को लेकर उठी संघर्ष की लहर ने
बहुत उतार-चढ़ाव देखे |
अनेक झंझावत झेले |
निर्णय परिवर्तन करवाने के लिए तीव्र प्रयास हुए |
आचार्य तुलसी ने अपने ढंग से कुछ सहकर और
कुछ कहकर सबको संभाला |
परिस्थितियों से लोहा लिया |
----------------------------
यह सत्य है कि
संघर्ष को निमंत्रण देना बुद्धिमानी नहीं है तो
प्रगति के परिणामस्वरुप जो आए,
उसे नहीं झेलना भी बुद्धिहीनता है |
अनेकानेक अवरोधों के बावजूद आचार्य तुलसी दुबके नहीं,
विराम लिया पर रुके नहीं |
--------------------------
इस सारे संघर्ष का उपसंहार करते हुए आचार्य तुलसी ने
सरदारशहर की विशाल परिषद् में कहा -
यह विरोध भीषण था
पर मेरे लिए बलवर्द्धक बना |
संघर्ष खतरनाक था,
पर मेरे और संघ के लिए आत्मालोचन का निमित्त बना |
इससे सतर्कता बढी |
साधू-संघ में प्राचीन ग्रंथों व् सिद्धांतों के अध्ययन की अभिरुचि जागी |
सजगता बढी |
पचासों वर्षों के लिए रास्ता सरल हो गया |
इस दृष्टि से मैं इसे एक प्रकार से गुणकारक मानता हूँ |
फिर भी संघर्ष कभी न हो,
वातावरण शांत रहे,
संगठन सुदृढ़ रहे,
मुझे हर वक़्त यही काम्य है |
भिक्षु शासन विजयी है,
विजयी रहे |
साधू-संघ कुशल आचारवान है और
वैसा ही बना रहे,
ऐसी मेरी अभिलाषा है |

No comments:
Post a Comment